Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

लोहिया शिक्षण संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह 18 को

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था लोहिया शिक्षण संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह 18 जून को होगा। संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा और निदेशक जगपाल सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण कुमार होंगे। अध्यक्षता भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, विशिष्ट अतिथि बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, समाजसेवी शीशराम हलवाई और पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा होंगे।
सचिव प्रदीप नेहरा और सहसचिव अभयसिंह ने बताया कि शहर की झुंझुनूं रोड चुंगी के पास कृष्णा ग्रेटर फार्म हाउस में होने वाले कार्यक्रम में लोहियम टेलेंट सर्च एग्जाम 2023 और राजस्थान बोर्ड परिणाम में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। आयोजन की तैयारिया की जा रही है।

Related posts

ऐसे होगी छात्राओं की चेकिंग, देखिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की गाइडलाइन

Report Times

Report Times

महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल… शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना था नौटंकी, अजित का बड़ा दावा

Report Times

Leave a Comment