Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

अमेरिकी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, US सांसदों में उत्साह, कहा- हम आपका कर रहे इंतजार

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर यूएस में जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. पीएम मोदी अगले हफ्ते अपने पहले राजकीय दौरे पर अमेरिका जाने वाले हैं. यूएस रिप्रेजेंटेटिव एमी बेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री NARENDRA MODI  के दौरे पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों पर काम करने का मौका मिलेगा. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अमेरिकी सांसद भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. कई सारे सांसदों और प्रोफेसर्स ने वीडियो जारी कर पीएम के दौरे पर अपनी राय रखी है.दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था. इस तरह पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका के राजकीय दौरे पर रहने वाले हैं. अपने दौरे पर पीएम मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाले हैं. व्हाइट हाउस में 22 जून को बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे. इस दौरे पर रक्षा समझौतों पर भी सहमति बनने वाली है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर अमेरिकी सांसदों का क्या कहना है.

व्यापारिक संबंधों पर काम करने का सुनहरा मौका: एमी बेरा

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एमी बेरा ने कहा कि इस समय पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. आप देख रहे हैं कि किस तरह से अमेरिका-भारत के रिश्ते बढ़ रहे हैं. जाहिर है हम जानते हैं कि एशिया के अलावा भी कई जगहों पर भूराजनैतिक चुनौतियां हैं. लेकिन हम जानते हैं कि भारत आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है.उनका कहना है कि मुझे लगता है कि अमेरिका-भारत के व्यापारिक संबंधों पर काम करने के लिए ये एक मौका है. हम लोगों ने सप्लाई चेन और फिर महामारी से उबरने को लेकर बहुत ज्यादा बात की है. मुझे लगता है कि दोनों देशों के एक साथ आकर आगे बढ़ने की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

पीएम मोदी का अमेरिका में स्वागत: ओहायो सांसद

ओहायो के सांसद शेरॉड ब्राउन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करते हैं. ओहायो में मजबूत भारतीय-अमेरिकी समुदाय रहता है. उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में देख रहे हैं.

भारत संग दोस्ती सहयोग को दिखाती है: सांसद जेरेमी ग्रे

पीएम मोदी के दौरे को लेकर आलबामा से आने वाले सांसद जेरेमी ग्रे ने कहा कि भारत के साथ हमारी दोस्ती साझा मूल्यों और सहयोग की शक्ति को दिखाती है. उनका कहना है कि ये दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों और आपसी सहयोग को दर्शाता है.

Related posts

लखनऊ की टीम में 8 करोड़ के गेंदबाज की एंट्री, मुंबई इंडियंस के खिलाफ घर पर मिलेगी पहली जीत?

Report Times

Railway:रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेन टिकट को लेकर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

Report Times

जल्द हो सकती है राजस्थान में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा, 50 में से 48 जिलों में पैनल तैयार, देखिये लिस्ट

Report Times

Leave a Comment