Report Times
latestOtherकरियरगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थमौैसमराजनीतिस्पेशल

ना किसी की मौत हुई, ना हुआ बड़ा नुकसान, बिपरजॉय पर बोले अमित शाह

REPORT TIMES 

गुजरात में आए चक्रवात बिपरजॉय के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में पहुंचे हुए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि CYCLONE BIPARJOY की वजह से एक भी व्यक्ति जान नहीं गई. जिस तरह से गुजरात सरकार और केंद्रीय एजेंसियों ने चक्रवात के समय लोगों के जीवन की रक्षा के लिए काम किया है, वो एक बेहतरीन टीमवर्क का उदाहरण है. उन्होंने बताया कि तूफान से पहले एक लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया था. अमित शाह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की टीमों का बेहतर तालमेल देखने को मिला है, जिसकी वजह से नुकसान कम हुआ है. उन्होंने जानकारी दी कि तूफान में 47 लोग घायल हुए हैं, जबकि 234 पशुओं की मौत हुई है. चक्रवात बिपरजॉय गुरुवार को गुजरात के तट से टकराया. इसकी टक्कर के बाद गुजरात में जबरदस्त बारिश देखने को मिली है. तटीय इलाकों में बारिश की वजह से कई जगह जलभराव भी देखने को मिला है.

गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं: अमित शाह

चक्रवात बिपरजॉय में किसी की भी जान नहीं जाने पर उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री, तहसील के पटवारी से लेकर पंचायत के लोगों को उन्होंने बधाई दी. उन्होंने बताया कि आपदा में सिर्फ 47 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कोई भी ऐसा नहीं है, जिन्हें गंभीरता की श्रेणी में रखा जाए. गुजरात में इतना लंबा तट है और इतना कम नुकसान होना प्रशंसा के योग्य है.

Related posts

तम्बाकू नियंत्रण प्रतियोगिता आयोजित:लक्की ने जीती साइकिल, तमन्ना ने डिबेट कॉम्पिटिशन में मारी बाजी

Report Times

साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया के बाद अब विनेश फोगाट का बड़ा फैसला, लौटाया खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार

Report Times

 कृषि विकास अधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर एवं कृषि विकास अधिकारी, मुद्रा संरक्षण 700 पदों पर भर्ती 

Report Times

Leave a Comment