Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मभोपालमध्यप्रदेशराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

कुत्ता बनाया, गले में पट्टा डाला और कहा अब भौंको, हिंदू युवक के साथ बदसलूकी का Video

REPORT TIMES 

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते रविवार की शाम से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ मुस्लिम युवक एक हिंदू युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं हिंदू युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे कुत्ता भी बना रहे हैं. साथ ही उसे भौंकने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में मुस्लिम युवकों ने ही एक-दूसरे का नाम लिया, जिससे लग रहा है कि वह धर्म विशेष के हैं.वहीं वायरल वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपी युवकों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इसे मामले को लेकर आज सुबह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया. उन्होंने कहा कि मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया है कि मामले की जांच

आदेश के 2 घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार

हिंदू युवक के गले में पट्टा डालकर कुत्ता बनाने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों के नाम समीर, साजिद और फैजान है. पीड़ित विजय रामचंदानी की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है. मामला गौतम पुरा थाने में दर्ज हुआ है. गौतम पुरा थाने की पुलिस का कहना है कि मामले में तत्काल कार्रवाई की गई. आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इन लोगों ने युवक के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों किया?

पीड़ित युवक के दोस्त बोले- शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

वहीं पीड़ित युवक के दोस्तों ने बताया कि घटना के बाद हम लोग टीलाजमालपुरा थाने गए थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने गौतम पुरा थाने का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया और कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. इसके बाद जब हम लोग गौतम पुरा थाने गए तो वहां की पुलिस ने कहा कि जिस इलाके में घटना हुई है, वह इलाका टीलाजमालपुरा थाने के अंतर्गत आता है. इस तरह हम लोगों को काफी समय तक इधर से उधर टहलाया गया.

Related posts

‘मैं पीएम मोदी का आभारी’, अजित की बगावत के बाद शरद पवार ने ऐसा क्यों कहा?

Report Times

क्या शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करना है बेहद जरुरी? जाने

Report Times

मकर समेत इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, होगा लाभ ही लाभ

Report Times

Leave a Comment