Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

जगन्नाथ पालकी यात्रा और संकीर्तन कार्यक्रम मंगलवार को

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दिन शहर में सुबह साढ़े पांच बजे श्री हरिनाम प्रभात फेरी के संयोजन में भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ नगर सेठ कल्याण राय मंदिर से होगा। यात्रा जगदीश मंदिर, गढ़वाला बालाजी, गांधीचौक, भेड़ा वाला मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, चमत्कारी बालाजी मंदिर कबूतरखाना बस स्टैंड होते हुए वापस विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल के पास से होते हुए मुख्य बाजार स्थित कल्याण राय मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी।
वहीं कॉलेज रोड स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में इस मौके पर सुबह 11 बजे से भगवान जगन्नाथ का संकीर्तन कार्यक्रम होगा। मंदिर महंत अमर राज पंडित ने बताया कि दोपहर में भगवान को महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। शाम को विशेष आरती होगी।

Related posts

आलाकमान ने छोड़ा सचिन पायलट का हाथ! अनशन के बाद तय करेंगे अगला कदम

Report Times

‘दिल्ली कूच के लिए आपात बैठक’ SI भर्ती रद्द नहीं करने पर बेनीवाल बोले- सरकार ने युवाओं से धोखा किया

Report Times

नालंदा के मार्केट में इन दिनों म्यूजिकल पिचकारी काफी चर्चा में बनी हुई है। पिचकारी से रंग फेंकते ही होली से जुड़े गाने बजने लगते हैं

Report Times

Leave a Comment