Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविरोध प्रदर्शनस्पेशल

नाबालिग अपहरण मामले में स्कूली छात्राओं ने निकाली मौन रैली : शिक्षण संस्थाओं के संचालक भी हुए शामिल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

REPORT TIMES
चिड़ावा। श्योपुरा में मारपीट के बाद नाबालिग के अपहरण के मामले में विरोध जताए हुए विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने आज सामूहिक मौन रैली निकाली। डालमिया खेल मैदान से ये मौन रैली शुरू हुई और कबूतरखाना, पुरानी तहसील रोड, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल, कल्याण राय मंदिर, मुख्य बाजार से होते हुए वापस विवेकानंद चौक से साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश मार्ग, कोर्ट रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची।
यहां पर एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान लोहिया स्कूल निदेशक रामसिंह नेहरा, सेंट विवेकानंद स्कूल निदेशक अनिल गुप्ता, वीर सावरकर स्कूल निदेशक रणवीर थालोर, एमडी स्कूल चेयरमैन सुनील डांगी, पीसीपी स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़ सहित विभिन्न स्कूलों के संचालक और छात्राएं मौजूद रहीं।

Related posts

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट चाल, मामूली तेजी के साथ बंद, बैंकिंग और एफएमसीजी में आयी तेजी

Report Times

Terrorist attack: आतंकी हमले में मारे गए चार तीर्थयात्रियों के शव पहुँचे जयपुर, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

Report Times

महिला से हैवानियत! अकेला देख घर में घुसा दरिंदा, रेप के बाद थिनर डाल लगाई आग

Report Times

Leave a Comment