Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

नाबालिग के अपहरण का मामला : मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

REPORT TIMES 
चिड़ावा। श्योपुरा में मारपीट और नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस डीएसपी शिवरतन गोदारा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त सुनील यादव, राजेंद्र विश्नोई, सुनील विश्नोई और सहयोग करने वाले अभियुक्त बीरबल राम विश्नोई, दीपक, अनीश और राकेश मीना को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को सीआई इंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में चिड़ावा कोर्ट में पेश किया गया।
जहां से तीन आरोपियों को जेल भेजा गया और चार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी ने बताया कि नाबालिग और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही नाबालिग को भी दस्तयाब कर लाया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं धरना स्थल पर धरने को लेकर बैठक होगी और आगे की रणनीति तय की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नाबालिग का सुराग ना लगने पर 30 जून को बड़ी आम सभा की जाएगी।

Related posts

शाहरुख-आमिर ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, सैफ अली खान ने दूसरे के हाथों में सौंपी बेटे की बागडोर

Report Times

जोधपुर: पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला, बिना वर्दी-बिना सूचना पहुंची थी सीकर पुलिस

Report Times

चिडावा कॉलेज में बालदिवस के उपलक्ष में फूड स्टॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Report Times

Leave a Comment