Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

चोट के बाद नीरज चोपड़ा की वापसी,लुसैन में करेंगे 90 पार!

REPORT TIMES 

भारत के ओलिंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट से वापसी करते हुए एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे. नीरज दूसरे डायमंड लीग-2023 इवेंट में हिस्सा लेंगे जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है.इस इवेंट का आयोजन लुसैन में किया जा रहा है.दोहा डामयंड लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा इस समय पहली रैंक पर हैं. नीरज लुसैन में पूरी कोशिश करेंगे कि वह अपनी बादशाहत को और मजबूत कर सकें.डायमंड लीग के साल में पांच इवेंट होते है. लुसैन में होने वाला इवेंट दूसरा है.पहला इवेंट दोहा में पांच मई को हुआ था जिसमें नीरज ने 88.67 मीटर की दूरी तय कर पहली रैंक हासिल की थी. इस इवेंट से नीरज वापसी करेंगे.वह चोट के कारण FBK गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे. नीरज ने ट्वीट कर अपनी चोट की जानकारी दी थी. इसी चोट के कारण वह 13 जून को फिनलैंड में खेले गए पावो नुरमी गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे.

90 है निशाना

नीरज का अभी तक का बेस्ट 89.94 है जो उन्होंने पिछले साल की डायमंड लीग में स्टॉकहॉम में हासिल किया था. तब से वह इससे आगे नहीं निकल सके हैं. इस साल दोहा में नीरज ने 88.67 मीटर की दूरी तय की थी. नीरज ने जब 89.94 मीटर की दूरी तय की थी तब लगने लगा था कि वह जल्दी 90 मीटर की दूरी छू लेंगे लेकिन नीरज अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं.लुसैन में उम्मीद होगी कि नीरज 90 का मार्क पार करें.दोहा में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नीरज पोल पोजिशन पर हैं. उनके बाद चेक रिपब्लिक के जाकुब वालडेज हैं. नीरज के आठ अंक हैं तो वहीं जैकब के सात.वहीं नीरज के एक और कड़े प्रतिद्वंदी ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स के छह अंक हैं. जर्मनी के जूलियन वेबर पांच अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं.

ऐसा है कार्यक्रम

लुसैन के बाद जुलाई में मोनाकों में  डायमंड लीग  का तीसरा इवेंट होगा. ये इवेंट 21 जुलाई को होगा. इसके बाद ज्यूरिख में 31 अगस्त को चौथा इवेंट होगा. डायमंड लीग का फाइनल यूजीन में 16/17 सितंबर को खेला जाएगा. पिछले साल नीरज ने ये खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रचा था. वह डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारत के पहले जैवलिन थ्रो खिलाड़ी बने थे.

Related posts

Hyundai Creta EV से लेकर कर्व ईवी तक, भारत आएंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Report Times

दिल्ली में कल से शुरू हो रही आयुष्मान योजना किन अस्पतालों में होगा इलाज?

Report Times

नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाकर बांटे, 5 दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Report Times

Leave a Comment