Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बातचीत, वैगनर की बगावत और यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

REPORT TIMES

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उनसे कई मुद्दों बातचीत की है. राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से वैगनर की बगावत और यूक्रेन से चल रहे युद्ध को लेकर चर्चा की है. साथ ही पुतिन ने रूस के कदमों पर भी पीएम मोदी को जानकारी दी.रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के साथ फोन पर यूक्रेन के आसपास की स्थिति और वैगनर ग्रुप की बगावत के बाद पैदा हुई स्थिति के बारे में बताया.

पुतिन ने पीएम मोदी से चर्चा की कि कैसे मॉस्को ने वैगनर के विद्रोह का समाधान किया.बता दें कि पुतिन ने पीएम मोदी को ऐसे वक्त पर कॉल किया, जब उन्होंने पीएम मोदी को अपना ‘बड़ा दोस्त’ बताया. पुतिन ने मेक इन इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान का देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा असर हुआ है.

Related posts

कांग्रेस लंपी वायरस, इसका अगले चुनाव में इलाज करो : भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री अरुण ज्योति हजारिका का बड़ा बयान

Report Times

चिड़ावा : गांधीचौक में बनाई रंगोली ने मोहा मन

Report Times

चिड़ावा : थाने में बैंककर्मियों और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

Report Times

Leave a Comment