Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

गंदे, बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान हैं लोग, बार-बार शिकायत पर भी नहीं कर रहा जलदाय विभाग कोई समाधान

REPORT TIMES 
चिड़ावा। कस्बे के कबूतर खाना बस स्टैंड और पुरानी तहसील रोड़ के निवासी जलदाय विभाग द्वारा की जा रही दूषित जल की आपूर्ति से बुरी तरह परेशान हैं। विभाग के अधिकारियों को कई बार इस बारे में व्यक्तिश: उपस्थित हो कर अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरएलपी नेता राजकुमार नायक व पार्षद मनोज महमिया के नेतृत्व में इस क्षेत्र के लोग आज पीएचईडी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया।
4 माह से परेशान हैं यहां के लोग
राजकुमार नायक ने अधिकारियों को बताया कि बीते कई माह से जलदाय विभाग द्वारा इस क्षेत्र में जिस पानी की सप्लाई की जा रही है वो अत्यंत दूषित, जहरीला, बदबूदार और गंदा है। हालत ये है कि यह पानी पीने के काम में तो लिया ही नहीं जा सकता बल्कि दातुन-कुल्ले भी इससे नहीं किए जा सकते। गृहिणियों का कहना है कि इस पानी से धुले हुए कपड़े भी बदबू मारते हैं। लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग की सप्लाई लाइन में कहीं से गंदे नाले का पानी जा रहा है, और वही पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इस दूषित जल से कभी भी कोई महामारी जैसी आपात स्थिति पैदा हो सकती है।
क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी
ज्ञापन दिए जाने के बाद पीएचईडी के जेईएन आदित्य मिश्रा ने बताया कि दूषित जल की सप्लाई की शिकायत मिली है, शीघ्र ही समाधान करवा दिया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों में ये रहे शामिल
पीएचईडी जेईएन को ज्ञापन देने वालों में आरएलपी नेता राजकुमार नायक, पार्षद मनोज महमिया, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सोनू शर्मा, विपिन-विशाल महमिया, राजेश जांगिड़, विवेक मित्तल, पंकज सैनी, दीपक सैनी, विजेन्द्र, यश शिल्ला, रवि कुमार, संदीप नायक सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, ओलंपिक खेलों के चौथे दिन मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

Report Times

Modi: मोदी 3.0 में मंत्रालयों का बंटवारा, यहां देखिए किसको क्या मिला?

Report Times

10 मिनट के वीडियो से 17 सेकेंड की क्लिप उठाई, खाचरियावास बोले- आखिर सच्चाई CM भजनलाल की जुबां पर आई

Report Times

Leave a Comment