Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

परिवहन मंत्री ओला ने चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के स्वीकृति पत्र किए वितरित

REPORT TIMES 
चिड़ावा। दुर्घटना में मौत का शिकार बने लोगों के परिजनों को रविवार को परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा। बीडीओ रण सिंह पायल और सुमेर सिंह महला की अगुवाई में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में कार्यरत आर वाइ एम विक्रांत पायल व संदीप डारा के प्रयासों से श्रीचंद अरडावता, नरेश सुल्ताना, सुदेश अमरपुरा और  नाहरसिंह किशोरपुरा के आश्रितों को मंत्री ओला ने पांच पाच लाख की राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस दौरान मंत्री बृजेंद्र ओला ने सभी परिजनों को सांत्वना भी दी और कहा कि राज्य सरकार और ओला परिवार सभी के साथ है। भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सरजीत ओला, पवन गाडिया, ओमप्रकाश पायल,  सांवरमल पूनिया, कल्याणसिंह सुलताना सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

आखिर ऐसा क्या हुआ जो चाय की दो घूंट में पूरा परिवार तबाह हो गया?

Report Times

‘बस 8 दिन और बचे हैं’, गुर्जर आरक्षण पर विजय बैंसला ने याद दिलाई तारीख, बोले-असंतोष बढ़ रहा

Report Times

6 साल की बच्ची से 2 महीने पहले किया था रेप, 48 दिन में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Report Times

Leave a Comment