Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

सूने मकान चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ: पूरा परिवार रहता दिल्ली:पुश्तैनी मकान से 1.50 लाख का कैश और सोने-चांदी के जेवरात पार

REPORT TIMES 

सूने मकान से लाखों रुपए की चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए का कैश और सोने-चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए। घटना सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में मकान मालिक शंभूदयाल मीणा (53) निवासी छोटी जमात गांवड़ी, वार्ड नंबर 21 ने बताया कि वह दिल्ली में रेलवे डिपार्टमेंट में जॉब करता है और उसका परिवार उसके साथ दिल्ली रहता है। नीमकाथाना में उसका पुश्तैनी मकान है जो बंद पड़ा रहता है। मकान में उनका एक डॉग रहता है जिसकी निगरानी नीमकाथाना का रहने वाला ओमप्रकाश करता है।

ओमप्रकाश उनके पुश्तैनी मकान में मकान के ऊपर वाले कमरे में रहता है। वह शाम को डॉगी को खाना देकर अपने गांव चला गया। जिसके बाद पीछे से देर रात को चोरों ने मकान को निशाना बनाया और मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से डेढ़ लाख रुपए का कैश और एक लाख से ज्यादा की ज्वेलरी चुराकर भाग गए। सुबह जब ओमप्रकाश मकान में आया तो उसने मकान के टूटे हुए ताले देखें जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो मकान से चोरी हो चुकी थी। ओमप्रकाश ने इस घटना की सूचना मकान मालिक को दी। जिसके बाद मकान मालिक दिल्ली से मौके पर पहुंचा और चोरी का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल कर रहे हैं।

Related posts

ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने की इस्तीफे घोषणा, कोन होगा नया प्रधान मंत्री

Report Times

निजी स्कूल के संचालक ने महिला वार्डन से की छेड़छाड़: संबंध बनाने पर वेतन देने का दिया ऑफर; मामला हुआ दर्ज

Report Times

खाटू श्याम के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे भक्तों की बस पलटी, चालीस गंभीर, हादसे में एक महिला का हाथ कटकर हुआ अलग

Report Times

Leave a Comment