Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशलहादसा

वार्ड तीन में कुआं धंसा, गौवंश कुएं में गिरा : गौरक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद बोरिंग मशीन के सहयोग से गौवंश को बाहर निकाला

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के वार्ड तीन में एक खेत के रास्ते पर मिट्टी भर बंद किया गया कुआं अचानक धंस गया। इस कुएं को वापस मिट्टी से भरा जा रहा था। इसी दौरान एक गौवंश अचानक कहीं से आया और तेजी से भागते हुए इस कुएं के अंदर जा गिरा। ऊपर से मिट्टी भी उसके ऊपर जा गिरी।
जिससे गौवंश का मुंह और पैर मिट्टी में दब गए और उसका दम घुटने लगा। घटना की सूचना समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू को मिली। उन्होंने गौ रक्षक अभिषेक पारीक को सूचना देकर मौके पर बुलाया। गौवंश  की हालत देखकर गौरक्षकों ने मौके पर बोरिंग मशीन मंगवाई। जिसकी मदद से गौ रक्षक धर्मवीर योगी को कुएं के भीतर उतारा गया।
जिसके बाद बोरिंग की सहायता से गौवंश को बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद गौवंश को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दौरान पार्षद लोकेश कटारिया, नगरपालिका कर्मचारी कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, नरेश राव, वार्डवासी आशीष, अरविंद, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार के खिलाफ क्यों किया धरने का ऐलान? बोले- मैंने CM को लिखा था पत्र

Report Times

राजस्थान में सियासी घमासान: पायलट का हमला, बोले-सिर्फ माहौल बना रहे गहलोत

Report Times

शनि के गोचर से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत होगा धनलाभ

Report Times

Leave a Comment