Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमस्पेशल

एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के बच्चों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  झुंझुनू रोड स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल चिड़ावा के सौजन्य से सत्ता दादा मंदिर ओजटू के परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक सुनील डांगी एवं सह निदेशक श्रीमती समित डांगी ने पेड़ लगाकर किया। संस्था निदेशक सुनील डांगी ने छात्र-छात्राओं को कहा कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। पेड़ एक देश की बहुमूल्य संपदा होते हैं, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं, वहां की जलवायु स्वच्छ होती है।
हमें सिर्फ केवल पौधे रोपित करने तक नहीं रहना चाहिए बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमें लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे सभी अपने घर आंगन में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शीशम, नीम, अर्जुन, गुलमोहर, अशोक जैसे छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान उदित योगी, सुनील श्योराण,  दीपाली शर्मा,  निधि शर्मा, मनीषा योगी, मनीष शर्मा, पायल गोयल आदि सदस्य ने सहयोग किया।

Related posts

Health Insurance: स्वास्थ्य बीमा का बदला नियम, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी ले सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस, जानें क्या है नई पॉलिसी

Report Times

रातभर से लगातार बरसात जारी : निचले इलाकों में जल भराव, 12 घंटे में 61 एमएम बारिश, विद्यार्थियों, वाहनचालकों के साथ ही राहगीरों को हो रही परेशानी

Report Times

जोधपुर SDM प्रियंका बिश्नोई की मौत मामले में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर बोले- FIR दर्ज होनी चाहिए थी

Report Times

Leave a Comment