Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवालयों में रुद्र का गुणगान : रुद्राष्टाध्यायी संग अभिषेक

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक के विशेष आयोजन हो रहे है।  विवेकानन्द चौक स्थित केवलदास मंदिर में प्राचीन शिवालय में महंत जयराम स्वामी के सानिध्य और पंडित राधेश्याम डुमोली वाला के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के मध्य पहले पूजन करवाया।
जिसके बाद रुद्राष्टाध्यायी के पाठ के मध्य शिव लिंग का दूध, गन्ना, शहद, घी, जल आदि से अभिषेक किया गया। भगवान शिव को रुद्राभिषेक के समापन पर खीर के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। भगवान शंकर को बिल्व पत्र, आक, धतूरा, भांग आदि समर्पित किए। इस मौके पर यजमान महेंद्र जोशी, आशीष और अन्य श्रद्धालुओं ने अभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रावण माह में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है।

Related posts

लद्दाख की हसीन वादियों से कृति सेनन ने शेयर की यादें, फैंस ने एक्ट्रेस की मुस्कान को लेकर कही ये बात

Report Times

राहुल गांधी का बयान, गहलोत और राठौड़ के बयान से सियासी उठापटक, जानें पूरा मामला!

Report Times

तेज रफ्तार कार पलटी, दुल्हन की हुई मौत,13 फरवरी को हुई थी शादी, भाई की शादी में जा रही थी वापस पीहर

Report Times

Leave a Comment