Report Times
latestOtherकरियरखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थराजस्थानसालासरसीकरस्पेशलहादसा

खाटूश्यामजी के दर्शन कर सालासर जा रहे एमपी के श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर:हादसे में एक दर्जन से ज्यादा घायल

REPORT TIMES

खाटूश्यामजी से सालासर जा रही श्रद्धालुओं की क्रूज़र को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी l हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस से सीकर के श्री कल्याण राजकीय अस्पताल पहुंचायाl रविवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले 16 श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए क्रूजर से निकले थे l मथुरा, वृंदावन, खाटूश्यामजी सहित अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लिए थेl आज सुबह सभी लोग 9 बजे खाटूश्यामजी से सालासर धाम के लिए रवाना हुए थे l इस दौरान सीकर में रामू का बास तिराहा, बीकानेर बाइपास पर सामने से आ रहे ट्रक ने श्रद्धालुओं की गाड़ी को टक्कर मार दीl टक्कर से क्रूजर का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया l हादसे में गाड़ी में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 4 को मामूली चोटें लगी हैंl घायलों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष व 2 बच्चे भी शामिल हैं l

राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी हैl घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लियाl वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गयाl हादसे में सुनील लाल (40), सुशांत (11), कपिल (32), निकिता (30), राधा (28), दीपक (30), सुभम (15) व रश्मि घायल हुए हैंl

Related posts

गर्मियों में धूप मे निकलने की वजह से हो रही है टैनिंग, तो अपनाये यह टिप्स

Report Times

हिमाचल में चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को एक फेज में मतदान; दिसंबर में नतीजा

Report Times

बूड़िया रेप केस में 5 सवाल, जयपुर-चंडीगढ़ में हुई घटना “पीड़िता का खुलासा”

Report Times

Leave a Comment