Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमखाटूश्यामजीगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशलहरियाणा

खाटू घूमने आए दोस्तों ने टोल बचाने के चक्कर में टोलकर्मी को मारी गोली:पुलिस ने लड़की सहित चार युवकों को पकड़ा, हरियाणा लौटते हुए की फायरिंग

REPORT TIMES

सीकर से हरियाणा जाते हुए टोल नहीं देने की बात पर चार दोस्तों का टोलकर्मियों से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे टोलकर्मी के सीने में जाकर लगी। युवकों के साथ एक युवती भी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार थी। फायरिंग के बाद पांचों भाग गए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। वहीं टोलकर्मी को जयपुर SMS हॉस्पिटल लाया गया है।  घटना सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में रलावता टोल पर बुधवार अलसुबह 3 बजे की है। थाना इंजार्च मुकेश ने बताया कि हरियाणा रोहतक के बनियाणी निवासी अमन राजपूत (20) पुत्र रविन्द्र कुमार, रोहतक निवासी सुमित शर्मा (19) पुत्र कृष्ण कुमार, हरियाणा के सोनीपत निवासी रवि जाट (20) पुत्र शमशेर, हिसार के बडाला निवासी सोनू जाट (24) पुत्र राजवीर सिंह तथा रोहतक निवासी स्नेहा पंजाबी (19) पुत्री अशोक को हिरासत में लिया है। युवती समेत चार लड़के जाट कॉलेज रोहतक में फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं। वहीं सोनू खिलाड़ी है। जांच में सामने आया कि पिस्टल सुमित की थी तथा अमन ने फायरिंग की थी।

आर्मी का कार्ड दिखाकर टोल से भागे
पांचों दोस्त स्विफ्ट कार से सोमवार शाम को खाटूश्यामजी घूमने आए थे और होटल में रुके थे। खाटू से ही मंगलवार रात को रोहतक के लिए वापस निकले थे। रास्ते में रींगस-खाटू रोड के टोल पर टोल नहीं देने की बात पर टोलकर्मियों से झगड़ने लगे। ड्राइवर आर्मी का कार्ड दिखाकर बिना टोल दिए कार को निकालकर ले गया। नीमकाथाना रोड पर रलावता ​​​​​​टोल पर भी टोल के रुपए दिए बिना ही निकल रहे थे। इस दौरान आगे चल रहा टैंपो रुकने से टोलकर्मियों ने युवकों को पकड़ लिया। इस पर कार सवार दोस्तों ने टोलकर्मियों से झगड़ा किया।

नाकाबंदी में पकड़े गए पांचों
कहासुनी के बाद युवकों ने कार की डिग्गी से लाठियां निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिया। युवक अमन कार से एक युवक पिस्टल लेकर आया और फायरिंग कर दी। एक गोली टोलकर्मी ललित कुमार मीणा के सीने में जाकर लगी और युवक भाग गए। टोलकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी में वाहनों की तलाशी के दौरान नीमकाथाना सदर पुलिस हाईवे पुलिस और श्रीमाधोपुर पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया।

टोलकर्मी जयपुर SMS हॉस्पिटल में भर्ती
नीमकाथाना रोड पर रलावता ​​​​​​टोल पर टोलकर्मी ललित कुमार मीणा की ड्यूटी थी। फायरिंग के दौरान एक गोली उनके सीने में लग गई। नीमकाथाना में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रेफर किया गया। उनकी हालत स्थिर है।

Related posts

निर्वाचन से जुड़े काम में लापरवाही पर कार्रवाई : दो बीएलओ को दिए कारण बताओ नोटिस और दो बीएलओ को 17 सीसी का नोटिस

Report Times

राजौरी-पुंछ में 6 से 7 आतंकी सक्रिय, हमले के बाद हिरासत में लिए गए कई संदिग्ध- सूत्र

Report Times

पेयजल को लेकर प्रदर्शन : चार वार्डों के लोग हुए जलदाय कार्यालय में इकट्ठे

Report Times

Leave a Comment