Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

आपसी रंजिश के चलते भतीजे ने ही कुल्हाड़ी से कर डाली चार की हत्या, जोधपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

REPORT TIMES 

राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ. परिवार के मुखिया और मृतक पूनाराम के भतीजे पप्पूराम ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. आरोपी पप्पूराम ने पहले एक बच्ची समेत 4 लोगों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की. इसके बाद उसने सभी शवों को जला दिया. आपसी विवाद के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया. 19 साल का आरोपी पूनाराम के बेटे रेवतराम की हत्या करने आया था. उसे शक था कि रेवतराम ने भेराराम के एक पुत्र की हत्या की है. जब घर पर रेवतराव नहीं मिला तो उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी.

पप्पूराम को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने पप्पूराम को हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूनाराम का बेटा मंगलवार रात खाना खाने के बाद पत्थर की खदान में काम के लिए निकल गया था. वहीं इस हत्याकांड के बाद जोधपुर के कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एसपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. प्राथमिक जांच के मुताबिक, पूनाराम का भतीजा इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और उसे हिरासत में लिया गया है.

कहां का है पूरा मामला?

ये खौफनाक वारदात जोधपुर के ओसियां के रामनगर इलाके का है, जहां मंगलवार की रात को आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद उनके शवों को आग लगा दी गई. मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक 6 महीने की बच्ची है. सुबह जब आस-पड़ोस के लोगों ने घर से धुंआ उठता देखा तो तब उन्होंने परिवार के सदस्यों के शव घर के आंगन में जलते हुए देखे. इसके तुरंत बात उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मृतकों की पहचान पूनाराम (55), उनकी पत्नी भंवरी (50), उनकी पुत्रवधु धापू (23) व उसकी छह महीने की बेटी मनीषा के रूप में हुई है

Related posts

2 करोड़ कैश, 100 बीघा जमीन, एक किलो सोना…’ भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा

Report Times

साइकोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहा ये शहर, जहां सबसे ज्यादा छात्र करते हैं सुसाइड

Report Times

नेक कार्य : कच्ची बस्तियों में बच्चों को कराया भोजन, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की नेक सोच

Report Times

Leave a Comment