Report Times
latestOtherइंदौरकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमध्यप्रदेशसोशल-वायरलस्पेशल

इंस्टाग्राम में शेयर किया अश्लील वीडियो, 3 थानों में दर्ज हुआ मामला; इंदौर पुलिस ने शुरू की धरपकड़

REPORT TIMES

मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव हैं. चुनाव को लेकर प्रशासन काफी टाइट हो गया है. इंदौर पुलिस भी एक्शन मोड में है. वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग तरह के कंटेंट वायरल किए जा रहे हैं. पुलिस इन वायरल वीडियो पर काफी पैनी नजर बनाए हुए है. पुलिस को जानकारी मिली की पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो एवं भ्रामक जानकारी वायरल की जा रही है. इसको लेकर इंदौर के तीन थानों में मामला दर्ज किया गया है. इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से अश्लील वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल किए जा रहे हैं. इसके कारण छोटे बच्चों के साथ अन्य लोगों पर इसका गलत असर पड़ रहा था.

इन थानों में दर्ज हुआ मामला

उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए पुलिस ने जब मॉनिटरिंग की तो पता चला की कुछ नंबरों के माध्यम से इंस्टाग्राम अकाउंट खोले गए थे. इन्हीं अकाउंटों से अश्लील कंटेंट और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे. उसी के आधार पर प्रारंभिक तौर पर इंदौर के मल्हारगंज, एरोड्रम और गांधीनगर में मामला दर्ज किया गया है.

अन्य थानों पर भी दर्ज होगा केस

इसके साथ ही डीसीपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील कंटेंट और वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई की गई है. जहां प्रारंभिक तौर पर तीन थानों में मामलाा दर्ज किए गए हैं. आने वाले समय में शहर के तीन और थानों पर केस दर्ज होना है.

अश्लील वीडियो पर पुलिस हुई सख्त

पुलिस ने कहा कि यदि एक जोन की बात करें तो इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो परोसने के मामले में 6 कार्रवाई की गई हैं. आगे और भी इस मामले में केस दर्ज किए जा सकते हैं. वहीं, इंदौर में जिस तरह से इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से अलग-अलग वीडियो और कंटेंट वायरल किए जा रहे हैं. उसको लेकर इंदौर पुलिस लगातार मानिटरिंग कर रही है. पुलिस ने साफ निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में सोशल मीडिया में भ्रामक कंटेंट शेयर करते हुए कोई भी व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

गर्मियों में धूप मे निकलने की वजह से हो रही है टैनिंग, तो अपनाये यह टिप्स

Report Times

SI भर्ती मामले में हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, सरकार ने फिर मांगा समय

Report Times

ज्वेलर्स की दुकान से 37 ग्राम सोना लेकर भागा नौकर:मालिक ने मशीन पर कटाई करवाने भेजा था

Report Times

Leave a Comment