Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थराजस्थानविरोध प्रदर्शनसीकरस्पेशल

नर्सेज का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज भी रहा जारी:22 जुलाई को करेंगे हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

REPORT TIMES 

राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति, सीकर की ओर से कल्याण अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन जारी है। धरने में चौथे दिन कल्याण अस्पताल व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के 20 नर्सिंग अधिकारियों तथा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों ने अगुवाई की। 22 जुलाई को नर्सेज धरना स्थलों पर दोपहर 12.15 बजे हनुमान चालीसा/ सुंदर कांड का पाठ करेंगे।

नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संघर्ष संयोजक सुखवीर गोरा, सीताराम जांगिड़ व महिला संघर्ष संयोजिका मनोरमा थपलियाल ने बताया की केंद्र के समान वेतनमान, कैडर रिव्यू, नर्सेज के लिए अलग निदेशालय की स्थापना को लेकर नर्सेज लगातार लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर हैं। इसके बावजूद भी कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जाने से कर्मचारी आक्रोशित हैं। 22 जुलाई को मांगों के जल्द समाधान के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर अराधना की जाएगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार-विमर्श कर निस्तारण नहीं करती है तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर नरेश लमोरिया, बनवारी लाल रेपसवाल, सावित्री गढ़वाल, सरोज महारिया, संजू देवी, मनमोहन सिंह, अनूप चाहर, महेश फोगावट, राहुल, अरूण गोरा, अनीता धायल, सरिता सहित कल्याण मेडिकल कॉलेज के सैंकड़ों नर्सेज उपस्थित थे।

Related posts

‘2 साल चली कानूनी लड़ाई, लाखों खर्च’, DNA सैंपल से पता चला चोरी हुई गाय का असली मालिक कौन?

Report Times

Sedition Law: सुप्रीम कोर्ट देशद्रोह कानून पर कल फिर केंद्र की प्रतिक्रिया पर करेगा सुनवाई, पूछा- क्या Law को पुनर्विचार तक रखा जा सकता है स्थगित?

Report Times

भीलवाड़ा में सीएम के दौरे से पहले हंगामा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Report Times

Leave a Comment