Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमंड्रेलाराजनीतिशुभारंभस्पेशल

53 लाख 45 हजार रुपए की मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास 

REPORT TIMES 
 चिड़ावा। मंड्रेला कस्बे के निकट खुडिया ग्राम पंचायत की धाबाई की ढाणी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने 53 लाख 45 हजार रूपए की मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास किया। सवा 2 किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क से धाबाई की ढाणी, दरोगा की ढाणी, दल्लाराम की ढाणी को खुड़िया ग्राम पंचायत से जोड़ेगी। इस अवसर पर विधायक जेपी चंदेलिया ने कहा कि उनके साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हुए हैं। विधायक चंदेलिया ने कहा कि मेरी विधानसभा पिलानी में मैंने इतने विकास कार्य करवाए हैं कि इतने कभी भी नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी पिलानी विधानसभा की जनता को मिले इसके लिए विधानसभा में आवाज उठाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के पानी के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की जो कि इस विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल पारीक बदनगढ़ ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संत कुमार भांबू थे। इस अवसर पर सुभाष भांबू अलीपुर, बदरूराम धाबाई, केसरदेव धाबाई, कपिल कटेवा, कमल धाबाई, सूबेदार सुमेरसिंह, भागीरथमल मेघवाल, मनीष चोटिया, पार्षद अनिल नायक, बृजेश बजाड़, राजकुमार, नरेंद्र सिलायच, विक्रम मेघवाल, रामसिंह सिलायच, महावीर धाबाई, सूबेदार रामेश्वर धाबाई, कैप्टन शंकरलाल मेहरानिया, राधेश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चप्पल को लेकर रवींद्र जडेजा की पत्नी की लड़ाई, सांसद ने रिवाबा को कहा-औकात में रहो

Report Times

ऐक्शन में चीफ जस्टिस यूयू ललित, सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिनों में निपटाए 1800 से अधिक मामले

Report Times

अगले 6 दिनों में बिहार में प्रचंड गर्मी

Report Times

Leave a Comment