Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशस्पेशल

My India My LiFE Goals इवेंट का आयोजन, ग्रीन वॉरियर्स का हुआ सम्मान

REPORT TIMES 

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा पर्यावरण को लेकर जो एक पहल शुरू की गई, उसी से जुड़ा एक अभियान टीवी 9 नेटवर्क ने भी चलाया है. My India, My LiFEGoals नाम के इस अभियान में देश के अलग-अलग हिस्सों में पर्यावरण को बढ़ावा दे रहे ग्रीन वॉरियर्स का सम्मान किया जा रहा है. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में इसको लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रीन वॉरियर्स को सम्मानित किया गया.

‘ग्रीन फैशन की बात कर रही दुनिया’

इस कार्यक्रम में आए एक्सपर्ट रश्मि ने कहा कि भारत में शुरुआत से ही क्लाइमेट को लेकर अलग बदलाव रहा है, क्योंकि यहां हर सीजन लंबा चलता है और पश्चिमी देशों के लिए यह नई चीज़ है. यही कारण है कि जी-20 को लेकर प्रधानमंत्री का जो संदेश है वह अपने लाइफस्टाइल को क्लाइमेट के अनुसार करना होगा. फैशन डिजाइनर रितु बेरी ने कहा कि दुनिया अब ग्रीन फैशन की बात कर रही है, यह सिर्फ दिखने में नहीं बल्कि क्लाइमेट के अनुसार काम करने वाला है. हमें फैब्रिक से लेकर गारमेंट तक इस ओर काम करना होगा, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी को लेकर काफी प्रचार किया है और इसका असर भी दिखता है.

Related posts

आजाद के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस में भगदड़, छह पूर्व विधायकों और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Report Times

चिड़ावा : डालमिया की ढाणी में भक्तों के सामूहिक प्रयासों से निखरा मन्दिर का स्वरूप

Report Times

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह शुरू

Report Times

Leave a Comment