Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

DSP ने किया पेशाब, MLA ने चटवाए जूते; अब मिल रही जान से मारने की धमकी, दलित पीड़ित ने लगाई गुहार

REPORT TIMES 

राजस्थान में भी मध्य प्रदेश के सीधी जैसा पेशाब कांड सामने आया है. जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके के एक दलित ने आरोप लगाया है कि पहले उसका अपहरण कर उसे पीटा गया. इसके बाद DSP शिवकुमार भारद्वाज ने उसके ऊपर पेशाब किया. इतना ही नहीं, जमवारामगढ़ के कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने उनसे जूते भी चटवाए. दलित पीड़ित ने शनिवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को अपने ऊपर हुए उत्पीड़न से रू-ब-रू कराया. पीड़ित ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है और मेरे खिलाफ प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई हो रही है. उसने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

पीड़ित ने दूसरी बार किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रेस रिलीज के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि पूरा मामला सामने के बाद स्थानीय पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाने के लिए नोटिस भेजा है. नोटिस में लिखा गया है कि पीड़ित को 12 तारीख को 12:30 बजे अपराह्न में स्थानीय थाने में उपस्थित होकर पूरे मामले से अवगत कराना होगा. पीड़ित ने बताया कि पुलिस की तरफ से उसे इस नोटिस के बाबत एक व्हाट्सएप्प मैसेज में 11 अगस्त शाम 5 बजे थाना आने के लिए कहा गया था. हैरानी की बात ये है कि वो मैसेज पीड़ित को उसी दिन शाम 5:36 बजे भेज गया.

कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने चटवाए जूते

पीड़ित ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जमवारामगढ़ के कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने उनसे जूते चटवाए. पीड़ित व्यक्ति ने विधायक और पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लेकिन अब पीड़ित को जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगी हैं. पीड़ित ने सभी आरोपी बहुत ताक़तवर लोग हैं. मसलन, प्रतिशोध की भावना से मेरे ख़िलाफ़ कार्रवाई हो रही है.

10 अगस्त को दिल्ली में हुई प्रेस वार्ता के बाद इस पूरे प्रकरण के दौरान पीड़ित की तबियत बिगड़ गयी और उसे जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टर के मुताबिक़ उन्हें रक्तचाप की शिकायत के बाद उपचार किया गया है.

पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया

पीड़ित ने बताया है कि उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. पुलिस के बड़े अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी मामला केस दर्ज नहीं किया गया. जिसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 27 जुलाई को कोर्ट के माध्यम से जमवा रामगढ़ थाने में केस दर्ज करवाया गया.

DSP समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक और डिप्टी एसपी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह डर की वजह से अबतक चुप रहा. गुरुवार को उसने दिल्ली में मीडिया के सामने अपनी बात रखी.

Related posts

अध्यक्ष के चुनाव से कितना खत्म होगा कांग्रेस का तनाव? कुछ देर में नतीजा; कैसे मिल सकता है फायदा

Report Times

फटे हुए कपड़े, मुंडा हुआ सिर, लंगड़ाती चाल… रेप पीड़िता पर हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Report Times

खाटूश्याम जा रहा यूपी का परिवार हादसे का शिकार, मां और 2 बेटों की मौत; कार-ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

Report Times

Leave a Comment