Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

राजस्थान: रेप के आरोपी पुलिसकर्मी को चारपाई से बांधकर पीटा- Video

REPORT TIMES 

राजस्थान के दौसा जिले में एक पुलिसकर्मी को चारपाई से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो 15 अगस्त की रात का बताया जा रहा है. पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप है. लोगों ने रेप करते इसे रंगे हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद चारपाई से बांधकर इसकी पिटाई की गई. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. बता दें कि मामला बसवा थाना क्षेत्र का है. आरोपी पुलिसकर्मी की तैनाती वर्तमान में सिकंदरा थाने पर है. आरोपी पुलिसकर्मी का नाम महेश गुर्जर है. महेश सोडाला बासड़ा का रहने वाला है. 16 अगस्त को एक महिला ने महेश गुर्जर पर बसवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. दर्ज एफआईआर के मुताबिक, महिला ने बताया कि 15 अगस्त की शाम को उसका पति और सास एक जन्मोत्सव कार्यक्रम में गए थे. कार्यक्रम में देरी होने के कारण वह लोग देर रात तक वापस नहीं लौट पाए. इस वहज से वह घर में अकेली थी.

इसी बीच सिकंदरा थाने में तैनात महेश गुर्जर रात करीब डेढ़ बजे उसके घर आया और गोली मारने की धमकी देकर रेप किया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी महेश गुर्जर के खिलाफ धारा-376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और जांच में जुट गई. जांच के दौरान ही आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको देख पुलिस के होश उड़ गए.दरअसल, वीडियो में महेश गुर्जर को चारपाई से बांधकर कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं और वह रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन लोग उसकी पिटाई करने में मस्त हैं. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को लेकर पीड़िता से भी पूछताछ की जाएगी. वहीं पीड़िता के परिवार का कहना है कि जब पुलिसकर्मी अंदर घुसा और रेप करने की कोशिश करने लगा तो पीड़िता ने जोर-जोर से आवाज लगाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया.

Related posts

सूरजगढ़ : ज्यादती के आरोपी को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

Report Times

Pradosh Vrat April 2024 Date: अप्रैल में कब है प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Report Times

किसानों को ठग रही सरकार : किसान बोले – डार्क जोन वाले प्यासे क्षेत्र को पानी पिला कर शेखावाटी का उद्धार करो सरकार

Report Times

Leave a Comment