Report Times
latestOtherअजमेरकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

अजमेर दरगाह आए जायरीन के बाल और मूंछ काटी, नजराने के पैसे नहीं देने पर किया ये सलूक

REPORT TIMES 

राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने आए एक शख्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. ये शख्स मध्य प्रदेश के हामिदपुरा, बुरहानपुर का रहने वाला है और उसका नाम सरवर हुसैन है. सरवर ने अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह 23 सितंबर को को अपने दोस्तों के साथ अजमेर दरगाह आया था.इस दिन दोपहर को जब वह जियारत करने पहुंचा तो आस्थाने में खादिम ने नजराने के पैसे मांगे. पैसे नहीं देने पर वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उसे पकड़ लिया और नजराने के पैसे देने के लिए जबरदस्ती करने लगे. इसके बाद उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. मारपीट करने वालों लोगों में से एक लड़के का नाम रहमत अली था

उन लड़कों के साथ दो-तीन महिलाएं भी शामिल थी. इन सभी लोगों ने सरवर को जबरदस्ती पकड़ कर उनके सिर के बाल और एक तरफ की मूंछ काट दी.सरवर ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि ये लोग मुझे चोर और जेबकतरा बताने लगे. पुलिस ने सरवर हुसैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में दरगाह थाना प्रभारी जगदीश मीणा ने बताया कि सरवर हुसैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस वारदात के मुख्य आरोपी सैयद रहमत अली और उसके दो साथियों कासिम शेख , मुहम्मद फेज सलमानी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

Related posts

‘मैं बार-बार कहता हूं इसके मायने होते हैं’, आखिर क्या है CM गहलोत के इस बयान के पीछे की कहानी

Report Times

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस ने फिर करवाई एक और गैंगस्टर की हत्या, कहा- आगे देखते जाओ

Report Times

सीएम आवास घेरने निकले यूथ कांग्रेस पर पुलिस का डंडा

Report Times

Leave a Comment