Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

ठाकुर जी ने किया जल विहार : पालकी में विराजे भगवान का नगर के मुख्य मार्गो पर हुआ भव्य स्वागत

REPORT TIMES 

चिड़ावा। देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजी धजी पालकी में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। इसके बाद जयकारों के बीच ये पालकियां रवाना हुई। अलग-अलग मंदिरों से निकली पालकियां एक जगह पर एकत्रित हुई और फिर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गौशाला रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां से सभी ठाकुर जी को पिलानी रोड स्थित भगीनिया जोहड़ ले जाया गया। जोहड़ में जल विहार के बाद वापस ठाकुर जी को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर लाया गया। जहां पर भगवान का श्रृंगार कर सामूहिक महाआरती हुई। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालु पालकियों के नीचे से निकलते रहे और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

राजसी ठाठ बाट से निकली पालकियां

सवेरे से ही मंदिरों में इन पालकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।  भगवान को नई पोशाक पहनाई गई। इसके बाद शाम को राजसी ठाठ बाट से ये पालकियां रवाना हुई। श्रद्धालु इन्हें कंधों पर उठाए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को चंवर डुलाया। जगह- जगह पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया गया।

इन मंदिरों से निकली पालकियां

शहर के मुख्य मंदिर कल्याण राय मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर, विवेकानंद चौक स्थित केवल दास रघुनाथ मंदिर, महमिया मंदिर सहित कुछ अन्य मंदिरों से भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई थी।

Related posts

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद बड़ा एक्शन, तिहाड़ समेत कई जेलों के 99 स्टाफ का ट्रांसफर

Report Times

नए साल पर 16 करोड़ की शराब गटक गए लोग, नोएडा वालों ने तोड़ा रिकॉर्ड

Report Times

मैं सीएम पद का दावेदार ना था और ना हूं, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

Report Times

Leave a Comment