Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

नोएडा कमरे में सो रही थी युवती, ईंट से पीट-पीटकर मार डाला; दिसंबर में होने वाली थी शादी

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहांसेंट्रल नोएडा ईकोटेक 3 थाना इलाके में घर में सो रही युवती की ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.हत्या की यह घटना ईकोटेक 3 थाना इलाके के गांव हबीबपुर की है. गांव में रहने वाली 23 साल की पिंकी अपने घर के एक कमरे में सो रही थी. रात को अज्ञात हत्यारे ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि युवती की लाश कमरे में पड़ी हुई थी. देखने से मालूम होता है कि उसकी हत्या ईंट-पत्थर से हमला कर की गई है. फोरेंसिक टीम कमरे से सैंपल इकट्ठा कर अपने साथ ले गई है.

पुलिस कर रही परिजनों से पूछताछ

सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति सिंह ने बताया कि घर के अंदर एक युवती का शव मिला है. उसकी हत्या की गई है. हत्या की वजह को लेकर युवती के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण का पता चलेगा. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

दिसंबर में होनी थी मृतका की शादी

बताया जा रहा है कि मृतक युवती के परिजनों ने उसका कही रिश्ता तय कर दिया था. उसकी शादी दिसंबर में होने वाली थी. युवती की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जिस वक्त उसकी हत्या हुई उस दौरान घर पर उसका पूरा परिवार मौजूद था. वहीं, युवती की हत्या रात को हुई थी जबकि पुलिस को सूचना दिन में दी गई. पुलिस हत्या के हर पहलू को लेकर मृतका के परिजनों के साथ वहां रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

Related posts

क्रिकेटर हरभजन सिंह, 27 अन्य ने आज राज्यसभा में ली शपथ

Report Times

सूण पूजन करने वालों के लिए रक्षा बंधन 12 को ही उत्तम

Report Times

लव ट्रायंगल में यूट्यूबर की हत्या, दूसरे से प्रेमिका का प्यार, प्रेग्नेंट होना नहीं कर पाया बर्दाश्त, फिर…

Report Times

Leave a Comment