Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

सुमेरपुर सीट पर BJP की नजर हैट्रिक पर, क्या कांग्रेस रोक पाएगी यह जीत

REPORT TIMES 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमाासन जोर पकड़ता जा रहा है. यहां पर 25 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत दल अपने-अपने चुनावी अभियान में लग गए हैं. पाली जिले के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली तो शेष 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. सुमेरपुर सीट भी बीजेपी के पास ही है. इस सीट के लिए बीजेपी ने जोराराम कुमावत को फिर से मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना बाकी है.

कितने वोटर, कितनी आबादी

2018 के चुनाव में सुमेरपुर विधानसभा सीट के चुनावी परिणाम को देखा जाए तो यहां पर 18 उम्मीदवारों ने अपनी चुनौती पेश की थी. लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा था. बीजेपी के जोराराम कुमावत को 96,617 वोट मिले तो कांग्रेस के रंजू रामावत के खाते में 63,685 वोट आए. जोराराम कुमावत ने 32,932 (19.0%) मतों के अंतर से यह जीत अपने नाम की.

तब के चुनाव में सुमेरपुर सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,77,730 थी, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,45,803 थी तो महिला वोटर्स की संख्या 1,31,918 थी. इनमें से कुल 1,73,240 (62.6%) वोटर्स ने वोट डाले. चुनाव में NOTA के पक्ष में 613 (0.2%) वोट पड़े.

कैसा रहा राजनीतिक इतिहास

सुमेरपुर विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1962 से यहां पर शुरू हुए चुनाव में 12 बार चुनाव हो चुका है जिसमें कांग्रेस के खाते में 6 बार तो 3 बार बीजेपी के खाते में जीत आई. जबकि 3 बार जीत अन्य लोगों के खाते में गई. सुमेरपुर सीट से बीना काक 4 बार चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं. 1990 के बाद के चुनाव पर गौर करें तो तब बीजेपी के टिकट पर गुलाब सिंह ने जीत हासिल की थी. फिर 1993 में कांग्रेस की प्रत्याशी बीना काक ने जीत दर्ज कराई. 1998 में भी कांग्रेस के टिकट पर बीना काक ने लगातार दूसरी जीत हासिल की. लेकिन 2003 में यह सीट बीजेपी के पास चली गई और मदन राठौड़ को यह जीत मिली. 2008 के चुनाव में बीना काक ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ते हुए अपनी चौथी जीत हासिल की. फिर 2013 में बीजेपी के मदन राठौड़ को जीत मिली. 2018 में भी यह सीट बीजेपी के पास ही रही.

Related posts

Raterwal Seeds : लोकप्रिय मूंगफली बीज KING-666 की पहली खेप पहुंची चिड़ावा

Report Times

सैमसंग ने भारत में अपने Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन का 1TB स्टोरेज वेरियंट को किया पेश

Report Times

हत्या के मामले में चार साल से फरार इनामी आरोपी महिला गिरफ्तार 

Report Times

Leave a Comment