Report Times
latestOtherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर का आगाज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देहरादून में दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 का उद्घाटन कर दिया. समिट में पीएम मोदी के अलावा दुनियाभर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और कई देशों के राजदूत भी शामिल हो रहे हैं. कई प्रमुख उद्योगपति भी इस समिट में आ रहे हैं. टाटा ग्रुप, रिलायंस और अडानी ग्रुप के साथ-साथ कई देशों के निवेशक भी यहां आ रहे हैं. उद्घाटन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून में रोड शो किया. उद्घाटन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून में रोड शो किया. इसके बाद पीएम मोदी ने आयोजन स्थल पर एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपये के MoU पर हस्ताक्षर का लक्ष्य तय कर रखा था जबकि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपने लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कर लिए हैं. अभी तक 44,000 करोड़ के निवेश धरातल पर उतार दिया है। इससे लाखों रोजगारों का सृजन होगा. उत्तराखंड सरकार इस समिट के जरिए प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी. समिट के आयोजन से पहले देहरादून को काफी सजाया-संवारा गया है. कई अहम सड़कों का नवीनीकरण किया गया है. इसके अलावा क्षतिग्रस्त डिवाइडरों और फुटपाथ को ठीक किया गया है. समिट से पहले मुख्यमंत्री धामी ने वैश्विक स्तर के निवेशकों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए देश के कई शहरों के साथ-साथ लंदन और बर्मिंघम में रोड शो भी किए. समिट में 6 प्रमुख उद्योगपति भी भाषण देंगे और वे इस दौरान उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर विजन रखेंगे. मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और बाबा रामदेव समेत अन्य दिग्गज लोग भाषण देंगे. इसके बाद पीएम मोदी साढ़े 11 बजे भाषण देंगे. इन्वेस्टर समिट में आज 4 सेक्टरों (उद्योग, ऑटो, फार्मा और शिक्षा) में सेशन होगा. इसके साथ स्वास्थ्य और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े 4 सत्र होंगे.

Related posts

कातिल का एनकाउंटर हो, मिट्टी का तेल डालकर जलाया जाए आफताब पर भड़के साक्षी महाराज

Report Times

खेतड़ी पुलिस की गौतस्करों पर कार्रवाई

Report Times

जयपुर से लोहारू की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

Report Times

Leave a Comment