Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

राहुल गांधी का 3 देशों का दौरा रद्द, आज रात होने वाले थे रवाना

REPORT TIMES

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का आज शुक्रवार से शुरू होने वाला विदेश दौरा रद्द हो गया है. कांग्रेस नेता से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राहुल आज देर रात 3 देशों के दौरे पर जाने वाले थे. लेकिन उनका यह दौरा रद्द हो गया है. हालांकि दौरे के रद्द होने की वजह साफ नहीं हो सकी है. राहुल गांधी 8 और 9 दिसंबर की दरमियानी रात को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के लिए रवाना होने वाले थे. अपने इस दौरे के दौरान वह सिंगापुर के अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा करने वाले थे. इस बार कांग्रेस नेता का यह दौरा 7 दिनों का बताया जा रहा था.

दक्षिण पूर्व एशिया जाने वाले थे राहुल

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के दौरान राहुल गांधी को पहले मलेशिया जाना था जहां वह 10 दिसंबर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. मलेशिया के बाद राहुल गांधी को सिंगापुर के लिए रवाना होना था. जहां वह 12 दिसंबर तक रहते. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के अंत में वह इंडोनेशिया जाने वाले थे. फिर वहां से 15 तारीख को लौट आते. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस दौरान उनका भारतीय प्रवासियों और छात्रों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का विदेश दौरा ऐसे समय होने वाला था जब पिछले दिनों 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में पार्टी की सीटों की संख्या कम हो गई. हालांकि पार्टी ने तेलंगाना में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत राष्ट्र समिति को हराते हुए सत्ता पर कब्जा जमा लिया.

कल सोनिया गांधी का बर्थडे

अमूनन हर चुनाव के बाद राहुल गांधी विदेश दौरे के लिए रवाना हो जाते हैं. इस बार भी उनका विदेश जाने का प्लान था, लेकिन किसी वजह से टल गया. वहीं कांग्रेस में मिली हार के बाद पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है. बताया जाता है कि पार्टी आलाकमान स्थानीय नेताओं से खफा है. खास बात यह है कि कल 9 दिसंबर को राहुल गांधी की मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन पड़ता है.

Related posts

जब तक चीन नहीं हटेगा तब तक एयरफोर्स LAC पर रखेगी नजर… वायुसेना प्रमुख की दो टूक

Report Times

‘BJP सरकार का नया हथकंडा’ डोटासरा बोले ‘जो विधायक विरोध करे, उसके पीछे एजेंसियां लगा दी जाती हैं

Report Times

दिल्ली में कल से शुरू हो रही आयुष्मान योजना किन अस्पतालों में होगा इलाज?

Report Times

Leave a Comment