Report Times
latestOtherइंदौरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभोपालमध्यप्रदेशस्पेशल

ब्लैकमेल कर रहा था होटल मालिक…घर बुलाकर चाकू से गोद दिया; मौत

REPORT TIMES

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को हुए दोहरे मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर एक दंपत्ति को अरेस्ट किया है. आरोप है कि इस दंपत्ति ने होटल मालिक को ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर बुलाया और मौका देखकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया. वहीं बचाव में आई ब्यूटी पार्लर संचालिका की भी आरोपी दंपत्ति ने हत्या कर दी. आरोपी दंपत्ति ने इस वारदात को टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर अंजाम दिया है. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है. अब पुलिस इस वारदात से जुड़ी अन्य कड़ियों को तलाशने की कोशिश में जुटी है. मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक यहां अशोक नगर में एक होटल मालिक रवि ठाकुर और ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता की हत्या को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में सरिता की बेटी ने पुलिस में शिकायत दी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह वारदात ममता उर्फ पिंकी और उसके पति नितिन ने अंजाम दिया है. प्राप्त इनपुट के मुताबिक होटल मालिक रवि ठाकुर के पास कुछ वीडियो थे, जिनके आधार पर वह ममता को ब्लैकमेल कर रहा था. इसी बात को लेकर ममता के घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे.

इसी बीच टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखते समय इनके दिमाग में आइडिया आया और उसी समय आरोपियों ने होटल मालिक का खेल खत्म करने की योजना बना ली. आरोपियों ने वारदात को फुल प्रूफ तरीके से अंजाम देने के लिए यह सीरियल कई बार देखा और फिर पूरी तैयारी के साथ शनिवार को इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत ममता ने रवि ठाकुर को सरिता के घर बुलाया. वह खुद भी अपने घर निकली तो सरिता के घर पहुंचने तक तीन बार कपड़े बदले. पति का दो पहिया वाहन भी कहीं दूर खड़ा कर दिया. वहीं सरिता के घर में बातचीत के दौरान रवि की हत्या कर दी. इस दौरान सरिता ने बीच बचाव की कोशिश की तो ममता और नितिन ने उसकी भी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक वारदात के लिए आरोपी घर से चाकू भी लेकर गए थे. हालांकि वारदात के दौरान आरोपियों ने सरिता के पूजाघर में रखे तलवार से भी इनके ऊपर कई वार किए. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने घर लौट कर खून से सने हुए कपड़ों को छत पर ले जाकर जला दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

NIA के हत्थे चढ़ा खालिस्तानी समर्थक लकी, बिश्नोई गैंग के सदस्य समेत 6 गिरफ्तार

Report Times

बॅाक्सिंग- अमित पंघाल ने 5-0 से जीता मुकाबला

Report Times

IND Vs WI: बीसीसीआई ने की टी20 टीम की घोषणा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टीम से बहार

Report Times

Leave a Comment