Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

सर्दी से बचेंगे नौनिहाल : अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 120 बच्चों को बांटी स्वेटर

REPORT TIMES 
चिड़ावा। क्षेत्र में सर्दी का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों में ठिठुरन नजर आ रही है। वहीं स्कूल जाने वाले नौनिहालों के हाल भी बेहाल है। अब ऐसे में शहर की राजकीय माहत्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक स्कूल मालियों की बगीची के 120 विद्यार्थियों को सर्दी से बचने के लिए स्वेटर वितरित की गई।
पूर्व पार्षद महेश कटारिया की ओर से बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाई गई है। कार्यक्रम में सुरेशसैनी पिलानी, चिड़ावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मेहर कटारिया, नगर अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, राकेश सोनी, मुकेश सैनी, विशाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के  प्रिंसिपल महेन्द्र वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वेटर वितरण के भामाशाह महेश कटारिया का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन शर्मा ने किया ।

Related posts

भीषण गर्मी में ऐसे करें चेहरे और त्वचा की देखभाल। हीट स्ट्रोक से चेहरे की त्वचा को होने वाले नुकसान से बचने के टिप्स।

Report Times

मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भी आया आगे

Report Times

सकट चौथ व्रत के दिन इन 5 राशि वालों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, होगा धनलाभ!

Report Times

Leave a Comment