Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

मुझे भी दुख है… सांसदों के निलंबन पर ओम बिड़ला ने लिखा पत्र

REPORT TIMES 

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को सभी सांसदों को एक पत्र लिखा है. पत्र में लोकसभा स्पीकर ने 13 दिसंबर की घटना पर दुख और चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि सांसदों द्वारा सुझाए गए सभी विषयों पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई. संसद की सुरक्षा में सेंध के विषय की सघन जांच के लिए दो कमेटी बनी हैं, जो त्वरित जांच कर रिपोर्ट देंगी. उन्होंने कहा कि एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी जो 13 नवंबर की घटना पर शीघ्र रिपोर्ट देगी. दूसरी उच्च स्तरीय कमेटी संसदीय परिसर में सुरक्षा के विभिन्न सुझाव देगी. स्पीकर ने अपने पत्र में लिखा है कि हाल में सांसदों के सदन से निलंबन और 13 दिसंबर की सुरक्षा चूक की घटना में कोई संबंध नहीं है. फिर भी कुछ सांसद और पार्टियां इनको एक साथ जोड़कर देख रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

नए संसद भवन में एंट्री के समय तय हुआ था ये नियम

स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को लिखे पत्र में कहा कि सांसदों का निलंबन सिर्फ उच्च संसदीय मर्यादाओं के अनुपालन के लिए हुआ है, उसका 13 दिसंबर की घटना से कोई वास्ता नहीं. नए संसद भवन में प्रवेश के समय सभी ने मिलकर तय किया था कि संसद के अंदर तख्तियां और प्लेकार्ड लेकर नहीं आएंगे, सदन के वेल में जाकर हंगामा नहीं करेंगे.

संसद में हंगामे से नाराज होती है जनता- ओम बिरला

उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान होने वाले हंगामे और इस तरह के आचरण से पूरे देश की जनता को नाराजगी होती है इसलिए हम इस बात पर भी एकमत थे कि नए संसद भवन में संसदीय मर्यादा और शालीनता के उच्चतम मानदंडों को स्थापित करेंगे. इसी संदर्भ में सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए सदन को सांसदों के निलंबन का कठोर निर्णय लेना पड़ा है. इस निर्णय का मुझे भी दुख है, लेकिन सभी सांसदों से अपेक्षा भी है कि भविष्य में सभी सदस्य सदन की गरिमा को सर्वोपरि रखेंगे.

Related posts

राजस्थान में पूर्व PM इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ी, निंदा करने वालों को दी धमकी; खुद को बताया BJP कार्यकर्ता

Report Times

दिल्ली में पटाखों बिन होगी दिवाली, AAP सरकार ने जनवरी तक पूरी तरह किया बैन

Report Times

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज ; 5 स्टूडेंट को हिरासत में लिया

Report Times

Leave a Comment