Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, NIA ने ISIS बल्लारी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश; 8 गिरफ्तार

REPORT TIMES 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. एनआईए ने सोमवार को देश में ISIS के बल्लारी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. एनआईए की ओर से चार राज्यों में करीब 19 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए मॉड्यूल के 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि बल्लारी मॉड्यूल देशभर में आईडी ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था. इनके पास से विस्फोटक, हथियार और ब्लास्ट की साजिश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं. मॉडयूल का सरगना की पहचान मिनाज मोहम्मद सुलेममान के रूप में हुई है. एनआईए ने बल्लारी से मॉड्यूल के सरगना मिनाज और सैय्यद समीर को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा मुंबई से अनाज इकबाल शेख, बेंगलुरु से मोहम्मद मुनिरुद्दीन, सईद, समीउल्लाह सामी, मोहम्मद मुजम्मिल, दिल्ली से शियान रहमान हुसैन और जमशेदपरु के रहने वाले शाहबाज जुल्फिकार के तौर पर हुई है. एनआईए की ओर से यह छापेमारी बेंगलुरु, जमशेदपुर, अमरावती, मुंबई, पुणे, बोकारो और दिल्ली में की गई.

टेरर से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे थे आरोपी

एनआईए के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध लगातार देशभर में टेरर और उससे जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे थे. इसके साथ-साथ नौजवानों का ब्रेनवाश कर उन्हें रेडिकलाइज भी कर रहे थे. गिरफ्तार सभी संदिग्ध मिनाज के इशारों पर ही काम कर रहे थे और देश को दहलाने की फिराक में थे.

छापेमारी में बम बनाने वाली सामग्री बरामद

एनआईए की टीम ने छापेमारी के दौरान इनके पास से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले खतरनाक पदार्थ सल्फर, पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल, गनपाउडर, शुगर, एथेनॉल, हथियार, कैश समेत साजिद से जुड़े कई दस्तावेज, स्मार्टफोन और डिजिटल डिवाइस भी बरामद किए हैं.

बड़ी साजिश की कर चुके थे फुलप्रूफ तैयारी

तफ्तीश के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जिहाद और खिलाफत के नाम पर आईएसआईएस के लिए बड़ी साजिश को अंजाम देने की फुलप्रूफ तैयारी भी कर चुके थे. ये सभी संदिग्ध सोशल मीडिया एप के जरिए एक दूसरे के संपर्क में थे और खास तौर से कॉलेज के स्टूडेंट्स को रिक्रूट करने के लिए दस्तावेजों को उन्हें भेज कर मुजाहिदीन बनाने की कोशिश कर रहे थे.

Related posts

पानीपत: रेलवे ट्रैक पर गर्दन रख दे दी जान, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Report Times

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवरोड में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Report Times

Leave a Comment