Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सीएम भजन लाल शर्मा को फिर बुलाया दिल्ली, शाम 7 बजे दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ करेंगे प्रस्थान

REPORT TIMES 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को फिर से दिल्ली से बुलावा आया है. बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को शाम 7 बजे डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ दिल्ली प्रस्थान करेंगे. बता दें, इससे पहले 17 दिसंबर को भी सीएम भजन लाल शर्मा समेत डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा दिल्ली पहुंचे थे.

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई थी. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. इस बैठक में राजस्थान कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी. हालांकि, लिस्ट जारी नहीं की गई थी. अब एक बार फिर सीएम समेत डिप्टी सीएम को बुलाया गया है. माना जा रहा है कि राजस्थान के मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर एक बार फिर फाइनल बातचीत होगी. इसके बाद कैबिनेट विस्तार की लिस्ट भी जारी हो सकती है.

Related posts

झुंझुनूं : कम टास्क आने पर नरेगा कार्य बन्द करने के निर्देश

Report Times

रतेरवाल बीज भंडार की शाखा अब चनाना में भी, 31 को होगा शुभारंभ

Report Times

चिड़ावा : 400 साल पहले बगीची में महात्माओं ने किया शिवलिंग स्थापित

Report Times

Leave a Comment