Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

तीन टीम पहुंची सेमी फाइनल में एक टीम का फैसला होगा कल

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की झुंझुनूं रोड स्थित चिड़ावा कॉलेज मैदान में चिड़ावा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रही पीसीसी चिड़ावा ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें परमहंस क्रिकेट क्लब, चालू इलेवन स्टार, बालाजी क्रिकेट क्लब में पहुंच गई। सेमीफाइनल की चौथी टीम शनिवार को सुबह होने वाले मैच के बाद तय होगी।
पहला मैच:– आज के टूर्नामेंट में पहला मैच फ्रेंड्स क्लब चिड़ावा और बालाजी इलेवन स्टार के बीच में हुआ जिसमे फ्रैंड्स कल्ब चिड़ावा पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.4 ओवर में 58 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बालाजी इलेवन स्टार ने बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में 60 रन बनाकर 10 विकेट से मैच को जीता
दूसरा मैच:– पुजारी क्रिकेट क्लब और फ्रेंड्स क्लब चिड़ावा के बीच खेला गया। जिसमे पुजारी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर  122 रन बनाए। इसके बाद फ्रेंड्स क्लब चिड़ावा ने बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की
तीसरा मैच:– जय हिन्द क्लब चिड़ावा और चिड़ावा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमे जय हिन्द क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। इसके बाद चिड़ावा क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।
चौथा मैच:– परमहंस क्रिकेट क्लब और चिड़ावा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमे परमहंस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इसके बाद चिड़ावा क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी की ओर 8 विकेट के नुकसान पर ओवरों में सिर्फ 88 रन ही बना पाई । ओर इस मैच को परमहंस क्रिकेट क्लब ने 43 रनों से जीत लिया।

Related posts

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल राजपुरोहित 10 जुलाई को सीकर आएंगे

Report Times

मास्टर जी को जयंती पर किया याद : चिड़ावा के प्रथम पालिकाध्यक्ष थे मास्टर हजारीलाल शर्मा

Report Times

सचिन पायलट और अशोक गहलोत की लड़ाई, गहलोत के समर्थन में उतरे कांग्रेस के आला नेता

Report Times

Leave a Comment