Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरलस्पेशल

विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला; यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी से भी चल रहा विवाद

REPORT TIMES 

देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा बीते कुछ दिनों से संदीप माहेश्वरी के साथ हुई विवाद को लेकर सुर्खियों में है. बीते एक हफ्ते से उनका यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी के साथ बहस चल रही है. इस विवाद से विवेक अभी उबरे भी नहीं थे कि अब वह एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं. विवेक बिंद्रा की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है.  दरअसल, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने का मुकदमा गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-126 थाने में दर्ज कराया है. बता दें कि इन दिनों विवेक बिंद्रा का देश के एक और प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद चल रहा है. संदीप माहेश्वरी की हाल ही में आई वीडियो में उन्होंने विवेक बिंद्रा को रोकने की बात कही है. इसी के साथ कीवर्ड इंटरनेट की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है.

हाल ही में हुई शादी 

विवेक बिंद्रा के खिलाफ 14 दिसंबर को FIR दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी बहन की शादी बीते 6 दिसंबर, 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी. शादी के अगले ही दिन यानि 7 दिसंबर की सुबह विवेक बिंद्रा की अपनी मां से बहस हो गई थी. वहीं जब इस दौरान उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया, तो विवेक बिंद्रा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस मारपीट से उनकी पत्नी को काफी चोटें आई हैं. उन्हें कान से सुनाना बंद हो गया है. सिर पर भी चोंट आई है. अभी उनका इलाज जारी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. वह नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी के सेक्टर 94 में रहते हैं.

कौन हैं विवेक बिंद्रा 

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (BBPL) के CEO और फाउंडर हैं. बिंद्रा लोगों को बिजनेस और मार्केटिंग के गुर सिखाते हैं. आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते से विवेक बिंद्रा की देश के दूसरे मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी से मुंह ज़ुबानी जंग चल रही है. जिस कारण वह पहले ही चर्चा में बने हुए थे. और अब उनके ऊपर लगे घरेलु हिंसा के आरोप ने उनकी मुश्किलें बड़ा दी हैं.

Related posts

हल्ला कम पर गुजरात में चुप नहीं बैठी कांग्रेस, प्रचार के लिए अपना रही यह खास रणनीति

Report Times

भजनलाल सरकार ने बदला कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला, राजस्थान श‍िक्षा विभाग ने इस पद को किया खत्म

Report Times

राजस्थान के 19 जिलों से गुजरेगी 1400 KM लंबी और 5 KM चौड़ी ‘अरावली ग्रीन वॉल’, केंद्र से मिले 16,053 करोड़

Report Times

Leave a Comment