Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के सीएम भजन लाल का अस्थायी आवास बदला, अब ऑफिसर्स ट्रेनिंग कैंप में रहेंगे सीएम

REPORT TIMES 

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही भजनलाल शर्मा राजधानी जयपुर में इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के गेस्ट हाउस में रह रहे थे. लेकिन शनिवार को उन्होंने अपने अस्थाई आवास को बदल दिया. अब वे ऑफिसर्स ट्रेनिंग कैंपस (OTS) में रहेंगे. सूत्रों ने बताया कि सीएम शर्मा के काफिले की लगातार आवाजाही के कारण स्थानीय लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, इसी कारण उन्होंने इसे शिफ्ट करने का फैसला किया.

सिविल लाइन्स वाला आवास तैयार

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्थायी रूप से कृष्णापुरी भवन ओटीएस परिसर में स्थानांतरित हो गए हैं. उनका आधिकारिक बंगला तैयार है और वह जल्द ही 8, सिविल लाइन्स स्थित अपने नए आवास में चले जाएंगे. अभी इस आवास में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रह रहे हैं. जल्द ही वे सिविल लाइंस के बंगला नम्बर 49 में शिफ्ट हो जाएंगे. यह वसुंधरा राजे के 13 सिविल लाइंस बंगले के ठीक सामने है. पूर्व सीएम गहलोत के शिफ्ट करने और मलमास खत्म होने के बाद ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने स्थायी आवास में शिफ्ट होंगे. तब तक वे ओटीएस में ही रहेंगे.

क्या होता मलमास, ये कब तक रहेगा?

सूर्य जब राशि चक्र में गोचर करते हुए बृहस्पति की राशि धनु और मीन में आता है तो उसे मलमास कहा जाता है. मलमास का समय भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दौरान बहुत से कामों को करना शुभ नहीं मानते हैं. 16 दिसंबर की दोपहर 3 बजकर 57 मिनट से मलमास की शुरुआत हो चुकी है. ये मलमास 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि के प्रवेश करने के साथ खत्म होगा. यह वह समय है जब किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है. मलमास के दौरान मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, नामकरण, तिलक और सगाई नहीं करनी चाहिए. इसके साथ ही, भूमि, मकान, नए कपड़े और दुकान आदि खरीदने से परहेज करना चाहिए.

Related posts

सट्टा किंग बनना चाहता था महादेव ऐप का ‘मास्टरमाइंड’, 90 गरीबों के खातों में जमा कराए 2000 करोड़

Report Times

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा, भक्तों ने किया रथ में सवार बाबा के स्वरूप का पूजन

Report Times

खरगे द्वारा महाराष्ट्र में जारी किया घोषणा पत्र जाने वादों में क्या-क्या है

Report Times

Leave a Comment