Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

सुधांश पंत होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव

REPORT TIMES 

राजस्थान को नए साल की पूर्व संध्या से पहले नया मुख्य सचिव मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत राज्य में ब्यूरोक्रेसी के नए मुखिया होंगे। पंत को केंद्र सरकार ने रिलीव कर दिया है। आईएएस पंत को पीएम मोदी का पसंदीदा अफसर माना जाता है।

जानिए आईएएस सुधांश पंत के बारे में

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत राजस्थान कैडर के 1991 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। पंत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। राजस्थान कैडर मिलने के बाद सुधांशु पंत ने प्रदेश में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने 1993 में जयपुर एसडीएम के पद पर काम की शुरुआत की थी। इसके बाद पंत जैसलमेर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और जयपुर में कलेक्टर रहे। इसके अलावा जेडीए के कमिश्नर, कृषि विभाग के कमिश्नर और वन पर्यावरण विभाग में प्रिंसिपल सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है।

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों के लिए पुलिस और माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण

Report Times

इद्दत, तीन तलाक, हलाला उत्तराखंड में बैन, विधानसभा में विधेयक पेश होने से पहले हाईअलर्ट

Report Times

ट्रिपल कैमरे वाला Moto E32s स्मार्टफोन लॉन्च, कम दाम में शानदार फीचर्स

Report Times

Leave a Comment