Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीराजस्थानस्पेशल

झुंझुनूं : एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा पहुंचे पिलानी, उत्तम सुपर स्टोर पर हुई फायरिंग की ली जानकारी, सीसीटीवी देखे

REPORT TIMES 

पिलानी : झुंझुनूं एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा आज पिलानी पहुंचे। जहां उन्होने चांडक मार्ग स्थित एक सुपर स्टोर पर पहुंचकर गुरुवार को हुए गोलीकांड का मौका देखा और स्टोर के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। एएसपी गिरधारी लाल शर्मा के साथ पिलानी सीआई नारायण सिंह भी थे। एएसपी शर्मा ने स्टोर संचालक से बात की और घटना की पूरी जानकारी ली।

आपको बता दें कि गुरुवार शाम 6:13 बजे उत्तम सुपर स्टोर पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद कस्बे में व्यापारियों दहशत और आक्रोश में है। फायरिंग के सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस फिलाहल मामले की जांच कर रही है।

Related posts

वकीलों की बाइक रैली : रैली के माध्यम से की एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Report Times

राजस्थान को मिले 76 नए R.P.S. अधिकारी, पुलिस अकादमी में हुई पासिंग परेड

Report Times

जोधपुर ब्यूटीशियन हत्याकांड, सीबीआई की एंट्री के बाद सस्पेंस बढ़ा

Report Times

Leave a Comment