Report Times
Other

Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात के पुलिस विभाग में निकली 12 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Reporttimes.in

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख युवाओं के लिए बड़ी (Gujarat Police Recruitment 2024) खबर है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल, जेल कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर समेत 12472 पदों भर्ती निकाली है। इन पदों के भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार गुजरात पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए आवेदन किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं बोर्ड द्वारा आयु सीमा पदों के आधार पर निर्धारित की गई है। कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। वहीं सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आयु सीमा 20 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट दी जाएगी।

Related posts

चिल्ड्रेन एकेडमी में रक्तदान शिविर का आयोजन, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग

Report Times

गहलोत के सलाहकार अरविंद मायाराम के आवास पर CBI की रेड, नोट छापने के टेंडर से जुड़ा मामला

Report Times

‘मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी’ मोरबी की घटना पर भावुक हुए पीएम मोदी

Report Times

Leave a Comment