Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

लाइफटाइम हाई पर पहुंचकर इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी आई गिरावट

रिपोर्ट टाइम्स।

अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. जहां एक दिन पहले सोने के दाम ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे वहीं आज सोने के दामों में नरमी देखने को मिल रही है. मजबूत वैश्विक रुझानों और ट्रंप की वापसी के बीच राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम जो अबतक का लाइफटाइम हाई है पर पहुंच गई थी. लेकिन गुरुवार को एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है.

2 दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना

लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी है. गुरुवार को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले. खबर लिखे जाने तक आज सोने के वायदा भाव 79,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

कितना सस्ता हुआ सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 145 रुपये की गिरावट के साथ 79,419 रुपये के भाव पर खुला. खबर लिखे जाने तक ये 108 रुपये की गिरावट के साथ 79,455 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इस दौरान सोने ने 79,464 रुपये के भाव पर दिन का हाई और 79,393 रुपये का लो बनाया है.

चांदी भी हुई सस्ती

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 521 रुपये की गिरावट के साथ 91,423 रुपये पर खुला. वहीं, खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 479 रुपये की गिरावट के साथ 91,465 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इस दौरान चांदी का हाई 91,531 रुपये और लो 91,422 रुपये रहा.

ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी का हाल

ग्लोबल बाजार में भी आज सोने चांदी के वायदा भाव सुस्त रहे. Comex पर सोना 2,765.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला. खबर लिखे जाने तक इसमें 9.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,761.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था. वहीं, Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.38 डॉलर के भाव पर खुले, और मौजूदा समय में 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 31.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहे हैं.

Related posts

हेडमास्टर बना हैवान, बच्चों को भी नहीं बख्शा, मोबाइल से मिली नग्न फोटो

Report Times

चिड़ावा : दाधीच को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपा ने मनाई खुशी

Report Times

1070 किलोमीटर लंबी राजस्थान सीमा एयरसील, सीमा से लगे गांव कभी भी खाली कराए जा सकते हैं

Report Times

Leave a Comment