Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

सैनी धर्मशाला में सावित्री फुले को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

REPORT TIMES 
चिड़ावा। चिड़ावा की मोहनका की ढाणी स्थित सैनी धर्मशाला में महिला शिक्षा क्रांति की जनक सावित्री बाई फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी और सावित्री फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प सभी लोगों ने लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने की। इस दौरान पूर्व पार्षद महेश कटारिया, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहर कटारिया, सरपंच संदीप सैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान गिरधारीलाल सैनी,  चिरंजीलाल सैनी, प्रभु सांखला, गजानंद सैनी, तेजप्रकाश सोनी, रजनीकांत, राकेश सोनी, मुकेश कालुंडिया, कन्हैया दहिया, अमित सैनी जॉनी, बुधराम सैनी, बाबूलाल सैनी, संजय कटारिया सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

राम मंदिर और पीएम मोदी पर खुलकर बोले कुमार विश्वास, भाषण शैली पर कही बड़ी बात

Report Times

श्री बिहारी जी मित्र मंडल ने निकाली बाबा पुरुषोत्तम दास की भव्य शोभायात्रा

Report Times

उद्घाटन से पहले ट्रायल में हादसे का शिकार हुई वंदे भारत ट्रेन, आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Report Times

Leave a Comment