Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

22 को मनाया जाएगा आनंदोत्सव : शहर में वितरण के लिए प्राण प्रतिष्ठा सामग्री सौंपी गई

REPORT TIMES 

चिड़ावा। अयोध्या में बन रहे मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन चिड़ावा शहर में भी घर घर आयोजन होंगे और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर अयोध्या से आई प्राण प्रतिष्ठा सामग्री वितरण कार्यक्रम बुधवार को परमहंस पंडित गणेश नारायण समाधि स्थल परिसर में हुआ। इस दौरान नयना देवी मंदिर से पधारे संतों के सानिध्य में वितरण सामग्री का पूजन और हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

इस मौके पर संघ की बस्ती के हिसाब से सामग्री छह बस्तियों के माध्यम से वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघ चालक संदीप जोशी ने बताया कि अयोध्या से आई सामग्री घर घर वितरित होगी। जिसमें अक्षत, श्री राम का चित्र, पत्रक और अन्य सामग्री दी जाएगी। इस दौरान सुनील सिद्दड़, जितेंद्र सैनी, प्रदीप मोदी, पार्षद गंगाधर सैनी, देवेंद्र सैनी, अजय बागड़ी, नगर संघ प्रचारक सवाई सिंह, अनिल दाधीच, मोहनलाल सैनी, सुशील सैनी, अशोक शर्मा, रमेश स्वामी, रोबिन सैनी, रणवीर थालोर, अंकित सैनी, अंकित कुमार, गिरीश कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

अंबाला में किसान आंदोलन का असर : श्री गंगानगर और जयपुर के बीच दो दिन रेल सेवा रहेगी बाधित

Report Times

अगले महीने देश के सभीं बैंकों में लगभग 14 दिन की छुट्टी रहेगी।

Report Times

गायों को सवामणि पारोसी

Report Times

Leave a Comment