Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

गाडाखेड़ा उपखंड के 27 गांव के लिए श्रीराम मंदिर से आई सामग्री को रवाना की

REPORT TIMES 
चिड़ावा। श्रीराम मंदिर अयोध्या से आए अक्षत, भगवान राम की तस्वीर और अन्य सामग्री का क्षेत्र वाइज वितरण किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को गाड़ाखेड़ा, घरडाना, किडवाना के आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए सामग्री रवाना की गई। गाडाखेड़ा बालाजी मन्दिर पर समारोहपूर्वक भगवान राम की जयकारो के मध्य रामदास महाराज के सानिध्य में मंडल संयोजक को सामग्री  सुपुर्द की गई। अब यह सामग्री आगामी कुछ दिनों में घर-घर जाकर बाटी जाएगी।
आरएसएस के खंड कार्यवाह हेम सिंह नरूका ने श्रीराम मंदिर अभियान एवं 500 साल के संघर्ष की कहानी पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर खंड के सह सयोजक संदीप शास्त्री,  गाड़ाखेड़ा मंडल संयोजक बलबीर पचार, सुनील रायपुर, दीपचंद किडवाना, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र भास्कर, गुरुदयाल शर्मा, नंदकिशोर यादव, बिरजू सिंह, महेश जांगिड़, बिल्लू भास्कर, रतन जांगिड़, मातृशक्ति  एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

बीच सड़क कपड़े फाड़े फिर नंगा कर के पीटा, चलती बाइक से बाल पकड़कर घसीटते ले गए बदमाश

Report Times

निलंबित सब इंस्पेक्टर को किया गया बर्खास्त, IG इंटेलिजेंस ने जारी किए आदेश

Report Times

 राहत कैम्प अलीपुर में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित 

Report Times

Leave a Comment