Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीमौैसमराजस्थानस्पेशल

शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, अभी और बढ़ेगी ठंड; मौसम विभाग ने चेताया

REPORT TIMES 

दिल्ली एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जीवन मुहाल हो गया है. मंगलवार की रात से ही सर्द हवाएं चल रही हैं. हालांकि बुधवार की दोपहर थोड़ी धूप भी हुई, बावजूद इसके सर्दी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पूरा एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जानलेवा शीतलहर चल रही है. वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छाया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान महज 15 डिग्री तक रहने की संभावना है. यह तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा. लेकिन आज की रात एक बार फिर से तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है.

इस हफ्ते नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह किसी हाल में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली. संभावना है कि इस पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान छह से 7 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं अधिकतनम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. चूंकि अधिकतम तापमान और न्यूतनतम तापमान में अंतर कम होने की संभावना है.

मकर संक्रांति के बाद सुधार की संभावना

ऐसे में हो सकता है कि दिन के समय में भी लोगों को सर्दी से राहत ना मिले. उम्मीद है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम में थोड़ा सुधार आएगा. मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेटवेदर डॉट कॉम के मुताबिक एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस 12 से 13 जनवरी के बीच उत्तरी पहाड़ों के ऊपर बन सकता है. इसके अलावा 16 व 17 जनवरी को भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रीय हो रहा है. इससे संभावना है कि अगले सप्ताह में तापमान का ग्राफ थोड़ा ऊपर चढ़े, लेकिन हवा में ठिठुरन बनी रहेगी.

Related posts

चिड़ावा : विजिलेंस की टीम का छापा, 2 ट्रांसफार्मर जब्त

Report Times

चिड़ावा एसडीएम को दिया ज्ञापन: दौसा की डॉ.अर्चना शर्मा के सुसाइड के विरोध में डॉक्टरों ने निकाली मौन रैली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Report Times

Suhana Khan के फिल्मी डेब्यू पर पिता शाह रुख खान ने दी सीख, कहा, ‘कभी भी नहीं हो सकती परफेक्ट लेकिन..’

Report Times

Leave a Comment