Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: विधानसभा के मुख्य सचेतक बने जालोर के भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा

REPORT TIMES 

राजस्थान में जालोर के भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग को सरकार का मुख्य सचेतक बनाया गया है. जोगेश्वर गर्ग विधानसभा में सरकार का फ्लोर मैनेजमेंट संभालेंगे. मुख्य सचेतक बनाए जाने के साथ ही जोगेश्वर गर्ग को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है.इससे पहले की अशोक गहलोत सरकार में  महेश जोशी मुख्य सचेतक थे. बीजेपी राजस्थान ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जालोर विधानसभा से विधायक जोगेश्वर गर्ग को को मुख्य सचेतक (राजस्थान विधानसभा) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ.

मालूम हो कि जोगेश्वर गर्ग आरएसएस के करीबी माने जाते हैं.  अब विधानसभा के मुख्य सचेतक के रूप में वो अपनी भूमिका निभाएंगे. इस जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है. जालौर विधानसभा चुनाव 2023 में जोगेश्वर गर्ग को 47.24 प्रतिशत मत मिला था. 84,519 लोगों ने जोगेश्वर गर्ग को अपना वोट दिया था. जबकि दूसरी ओर कांग्रेस की प्रत्याशी रही रमिला मेघवाल को 36.32 फीसदी मत मिला था. 64,983 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल दूसरे नंबर पर थी.

Related posts

जाने क्यों मुंबई इंडियंस को नहीं मिलेगा होम एडवांटेज

Report Times

हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा की छुट्टी, IPL 2024 से पहले बड़ा फैसला

Report Times

बंगाल की बर्खास्त मंत्री की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, विलाप, कार से बाहर निकलने से इनकार

Report Times

Leave a Comment