Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

राजस्थान के दौरे पर आए रेल मंत्री बोले- ‘डबल इंजन सरकार से तेज होगा विकास’, प्रदेश में 83 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास

REPORT TIMES 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन दिनों जयपुर के दौरे पर हैं. वैष्णव ने शुक्रवार को केंद्र की पिछली यूपीए सरकार पर राजस्थान जैसे बड़े राज्य की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि अब डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के तहत राज्य में काम में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद रेलवे के विकास का बजट कई गुना बढ़ गया है. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांगानेर रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया. सांगानेर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है. इसके तहत सांगानेर स्टेशन का विकास होगा. रेल मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस संबंध में वीडियो शेयर करते हुए जानकरी दी है.

रेलवे को बनाना है विश्वस्तरीय

यहां पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि ‘2014 से पहले, राजस्थान जैसे बड़े राज्य को तत्कालीन यूपीए सरकार ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था. अब राजस्थान में 83 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और डबल इंजन सरकार के तहत काम में तेजी आएगी.’ जयपुर रेलवे स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास काम का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार, रेलवे स्टेशनों का पूर्ण परिवर्तन चल रहा है. हमारा ध्यान रेलवे को विश्व स्तरीय बनाना है.’

अजमेर-दिल्ली कैंट अब इन जगहों पर भी रूकेगी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिये हैं कि मुख्य सचिव और रेलवे महाप्रबंधक महीने में एक बार बैठक करें. मंत्री ने यह भी कहा कि अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत अब मुख्य जयपुर स्टेशन के अलावा गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी.

2014 के बाद हुए बदलाव

2014 से पहले 682 करोड़ रुपये का अनुदान मिलता था, अब 9532 करोड़ का बजट राजस्थान को मिल रहा है. 14 के बाद 30 ट्रेनें चली रही हैं. रेल मंत्री ने कहा जरूरत पड़ी तो और ट्रेन चलाएंगे.

Related posts

Most Polluted Capital City: लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनकर उभरी दिल्ली

Report Times

हत्या करने वाले दो भाइयों और बेटे को उम्रकैद: साढ़े 9 साल बाद आया फैसला

Report Times

Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ दाखिल की 1200 पन्नों की चार्जशीट, लगाये संगीन आरोप

Report Times

Leave a Comment