Report Times
latestOtherकृषिजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

टाटा धान्या द्वारा सैकड़ो किसानो को मिले इनाम, किसानों में ख़ुशी की लहर 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। गत वर्ष खरीफ फसल बाजरा में धान्या सीड्स द्वारा उत्पादित उच्चतम गुणवत्ता वाली किस्म MP-7878 ने न सिर्फ किसानो को बम्पर पैदावार दी अपितु इसकी खिरीदी से संलग्न लकी ड्रा में भाग लेने वाले सैकड़ो किसानो एवं खाद बीज खुदरा विक्रेताओं ने विभिन्न इनाम भी जीते है l रेलीज इंडिया लि. के एरिया सेल्स मैनेजर सुरजीत ढिल्लन ने बताया की  जयपुर में निकले लक्की ड्रा में जिले में 1 स्कूटी, 2 टेबलेट , 51 हेलमेट, 33 स्प्रे मशीन व 128 टॉर्च निकली है।
रतेरवाल सीड्स से कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया की धान्या सीड्स किसानो को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने में हमेशा अग्रणी रही है। लक्की ड्रा से किसानों में खुशी की लहर है ।उन्होंने आगे बताया की धान्या द्वारा उत्पादित कपास दिग्गज भी किसानो में काफी लोकप्रिय है आने वाली सीजन में कपास दिग्गज की मांग को देखते हुए कंपनी से जिले में पूरी सप्लाई देने की मांग की है l कुलदीप बलौदा, पवन दुलड, सचिन पचार, हीरा सिंह , सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रिंकू यादव, रणवीर सिंह, सुरेंद्र ढाका, सोमवीर शर्मा, जयकरण सिंह, सुदेश कुमार,  नंदकिशोर शर्मा,  बाबूलाल , नेकीराम आदि विक्रेताओं ने विजेता  किसानों को बधाई दी । सुरजीत ढिल्लन ने बताया की  विजेता किसानों व विक्रेताओं को इनाम अप्रैल मई में वितरित किए जाएंगे ।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के समय इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

Report Times

कूनो में प्रधानमंत्री मोदी ने चीता मित्रों को सुनाया गुजरात का किस्सा, कैसे बेटियों ने बचाए थे शेर

Report Times

Leave a Comment