Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमुम्बईमेडीकल - हैल्थराजनीतिस्पेशल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह का मुंबई में निधन, सभी कार्यक्रम रद्द, सीएम शिंदे ने जताया दुख

REPORT TIMES 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। राजेश्वरीबेन शाह का कुछ महीने पहले फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था। वह तब से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। बहन के इस दुनिया से चले जाने के कारण गृहमंत्री ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजेश्वरीबेन के निधन पर शोक जताया है।बीजेपी के एक नेता ने बताया कि बड़ी बहन की मृत्यु के बाद अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। गुजरात में शाह के दो सार्वजनिक कार्यक्रम होने वाले थे। जिसमें से एक बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में और दूसरा कार्यक्रम गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले थे। उनका सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था।

बकौल रिपोर्ट्स, राजेश्वरीबेन की उम्र 60 वर्ष के आसपास थी और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहीं थीं। इसके चलते उनकी तबियत कुछ समय से ठीक नहीं थीं। मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों द्वारा उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह आवास पर लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में अहमदाबाद के थलतेज श्मशान भूमि में किया जाएगा। मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। वह बीजेपी समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में मौजूद थे। हालांकि अपनी बीमार बहन की मृत्यु के बाद शाह ने दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

सीएम शिंदे ने दी श्रद्धांजलि

शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री अमितभाई शाह की बहन श्रीमती राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। उनका जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में सहभागी हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आदरणीय अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दें। राजेश्वरीबेन शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि!”

Related posts

बढ़ती चोरियों के खिलाफ व्यापारियों ने बैठक कर जताया विरोध, 15 अगस्त तक चोरियों का खुलासा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Report Times

Ola कैब में लड़की के साथ ड्राइवर ने क्या किया?

Report Times

IPL 2024: कमिंस की इस हरकत पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल कहा, ‘धोनी को अंदर…’

Report Times

Leave a Comment